फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaque The Doubt: जीनत अमान पर बनने जा रही है बायोपिक, जानिए किस अभिनेत्री के हिस्से आया यह खूबसूरत किरदार

Sat, 02 Mar 2024 12:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जीनत अमान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। दर्शक आज भी उन्हें उनकी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'यादों की बारात' और 'दोस्ताना' में निभाए गए किरदारों के लिए याद करते हैं। हाल ही में, निर्देशक राजीव चौधरी ने जीनत अमान की जिंदगी पर बायोपिक बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जीनत अमान पायल घोष - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जीनत के फैंस उनके पोस्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में, खबर आई है कि जीनत अमान की जिंदगी के ऊपर एक फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म जीनत की जिंदगी के अनछुए पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवाएगी। 
विज्ञापन


बायोपिक 'शक: द डाउट' का एलान 
जीनत अमान ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। दर्शक आज भी उन्हें उनकी फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'यादों की बारात' और 'दोस्ताना' में निभाए गए किरदारों के लिए याद करते हैं। हाल ही में, निर्देशक राजीव चौधरी ने जीनत अमान की जिंदगी पर बायोपिक बनाने का फैसला लिया है। राजीव चौधरी ने अपनी आगामी फिल्म का नाम 'शक: द डाउट' रखा है। 

खुद से कम चर्चित व्यक्ति के साथ इन हसीनाओं ने रचाई शादी
विज्ञापन


पायल घोष निभाएंगी जीनत का किरदार 
जीनत अमान बॉलीवुड में आने से पहले कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं का हिस्सा रह चुकी हैं। वे अपने जमाने में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रही हैं। हाल ही में, उन पर एक बायोपिक बनाने की घोषणा की गई है। इस फिल्म में जीनत के किरदार को अभिनेत्री पायल घोष निभाएंगी। पायल ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे जीनत अमान के किरदार को निभाने का मौका मिल रहा है।'
विज्ञापन


Arman Kohli: एनसीबी के सामने पेश हुए अरमान कोहली, ड्रग्स केस से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर हैं अभिनेता

जीनत हैं सदाबहार 
अभिनेत्री पायल घोष अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'जीनत अमान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कभी भी पुरानी नहीं हो सकती हैं। आज भी सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें पढ़ते और सुनते हैं। वे सदाबहार अभिनेत्री हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें