फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zee Cine Awards 2024: जी सीने अवार्ड की तैयारी शुरू, बॉबी ने कहा- मेरे लिए निगेटिव रोल निभाना था चैलेंजिंग

Mon, 26 Feb 2024 05:03 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोमवार को मुंबई में जी सीने 2024 अवार्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें एनिमल स्टार बॉबी देओल, बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन मौनी रॉय और अभिनेता अपारशक्ति खुराना नजर आए।
विज्ञापन
Bobby deol, mouni roy, aparshakti khurana - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 बॉलीवुड के लिए शानदार रहा है। बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद कई फिल्मों ने धमाकेदार कमाई की। कई सितारों ने पर्दे पर दमदार वापसी की तो वहीं कई ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। बीते दिनों ही इन सितारों के लिए उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए फिल्म फेयर अवार्ड का आयोजन किया गया था। वहीं, अब 22वें जी सिने अवार्ड्स 2024 की भी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

जी सीने अवार्ड्स  2024 

सोमवार को मुंबई में जी सीने 2024 अवार्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें एनिमल स्टार बॉबी देओल, बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन मौनी रॉय और अभिनेता अपारशक्ति खुराना नजर आए। इस दौरान इन सितारों ने पत्रकारों के सवालों का खुलकर जवाब दिया। मौनी रॉय ने कहा, यह मेरे लिए बेहद खास मौका है। मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं।
 

बॉबी ने दर्शकों का जताया आभार

वही, बॉबी देओल अपनी फिल्म में एनिमल में मिले प्यार और समर्थन के लिए दर्शकों का आभार जताया और उन्होंने कहा, 'जनता ने मुझे हमेशा ढेर सारा प्यार दिया हैं, लेकिन बीते साल मेरे लिए कमाल हो गया। दर्शकों ने मुझे खूब प्यार दिया और आर्शीवाद दिया। एनिमल में निगेटिव रोल निभाना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन मैंने इसे स्वीकार किया और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया'।

Amar Ujala Samvad: इंडस्ट्री में क्या बदलना चाहते हैं अक्षय-टाइगर, निर्माता-निर्देशक को किस बात पर कोसते हैं?


 
विज्ञापन

दमदार लुक में नजर आए ये सितारे

प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान बॉबी और मौनी का लुक भी बेहद शानदार लग रहा था। ब्लैक डेनिम जैकेट और जींस में काले चश्मे के साथ बॉबी देओल डैसिंग नजर आ रहे थे। वहीं, ब्लैक क्रॉप ग्राउन में मौनी का लुक भी बेहद खूबसूरत नजर आया। वहीं अगर इन सितारों की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो बॉबी साल 2007 की हिट फिल्म 'अपने' के सीक्वल अपने 2, श्लोक - द देसी शेरलाक और हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। वहीं, मौनी रॉय वेब सीरीज शो टाइम में नजर आएंगी।

Karan Johar: एक नई प्रेम कहानी लाने को तैयार हैं करण जौहर, दीपिका-रणवीर की 'संगम' पर दिया यह बयान


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें