फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malavika Mohanan: मालविका मोहनन ने किया दिलचस्प खुलासा, कहा- बचपन के दोस्त हैं विक्की कौशल

Sat, 21 Sep 2024 07:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हालिया रिलीज फिल्म 'युध्रा' में नजर आईं मालविका मोहनन ने खुलासा किया है कि वो बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के बचपन की दोस्त हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि दोनों के परिवारों के बीच भी अच्छी मित्रता है। 
विज्ञापन
विक्की कौशल- मालविका मोहनन - फोटो : इंस्टाग्राम @malavikamohanan_/vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालविका मोहनन साउथ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से तमिल और मलयालम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी आदि भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। बीते शुक्रवार को उनकी हिंदी फिल्म युध्रा रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह कुछ दृश्यों में शानदार एक्शन करती भी नजर आई हैं। 20 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आई हैं। इस बीच उन्होंने हिंदी फिल्मों के अभिनेता विक्की कौशल को अपने बचपना का दोस्त बताया है। उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी दोस्ती के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके बीच बेहद खास रिश्ता है। 

विज्ञापन


मालविका मोहनन और विक्की कौशल हैं पारिवारिक मित्र
हाल में ही फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मालविका मोहनन ने विक्की कौशल को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने विक्की को अपना हमेशा वाला दोस्त करार दिया है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि वह उन्हें तब से जानती हैं, जब वो एक साल की थीं। अभिनेत्री ने कहा,"मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब मैं 1 साल की थी। वह मेरे सबसे पुराने दोस्त हैं। हम पड़ोसी थे और बचपन में एक ही बिल्डिंग में रहते थे। इस तरह से हमारे परिवार भी आपस में दोस्त बन गए और तब से ही हम पारिवारिक मित्र हैं।"
ट्रोल्स का गम नहीं, क्रिस्टल को पीठ पीछे बुराई करने वालों से लगता है डर!
विज्ञापन

विक्की और कैटरीना की शादी में भी हुई थीं शामिल 
अभिनेत्री ने आगे बताया कि वो दोनों अक्सा बीच पर पिकनिक मनाने भी जा चुके हैं। मालविका ने कहा कि वो चिप्स और सैंडविच पैक कर अक्सा बीच पर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान दोनों दिन भर किनारे पर खेलते भी रहे थे। 'युध्रा' अभिनेत्री ने आगे बताया कि वो हर दिवाली मिलते हैं और इसे एक पसंदीदा परंपरा के तौर पर मनाते हैं। अभिनेत्री ने कहा, "हम हर दिवाली मिलते रहते हैं। हम हर दिवाली साथ मिलकर मनाते हैं। यह हमारे परिवार की परंपरा की तरह है।" बताते चलें कि मालविका, विक्की और कैटरीना की शादी समारोह में भी शामिल हुई थीं। उन्होंने इसकी कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की थीं। 
विज्ञापन

Vettaiyan: 'पूरा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था', बिग बी के आर्थिक तंगी के दिनों को याद कर बोले रजनीकांत
'युध्रा' में आई हैं नजर
मालविका मोहनन ने साल 2017 की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से हिंदी में डेब्यू किया था। अब युध्रा के साथ वह दूसरी बार हिंदी फिल्मों में नजर आई हैं। इसके अलावा हाल में ही वह साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम के साथ 'थंगालान' में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली है। वहीं, बात करें विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की, तो वह अपनी आगामी फिल्म 'छावा' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा, वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ 'लव एंड वॉर' में भी नजर आने वाले हैं, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करने वाले हैं। 
Kahan Shuru Kahan Khatam Review: डेब्यू फिल्म में ध्वनि भानुशाली का धमाल, पढ़िए लक्ष्मण का कैसा लगा निशाना!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें