फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIP Angry Rantman: यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा का 27 की उम्र में निधन, परिवार ने जारी किया बयान

Wed, 17 Apr 2024 07:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एंग्री रैंटमैन के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। यूट्यूबर के परिजनों की ओर से भी पहला आधिकारिक बयान सामने आ चुका है। 
विज्ञापन
एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंग्री रैंटमैन के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। पिछले महीने एक महत्वपूर्ण सर्जरी के बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। ठीक होने की भरपूर कोशिशों के बावजूद, दुर्भाग्य से उन्होंने आज (17 अप्रैल) सुबह 10:18 बजे आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

कौन थे अभ्रदीप साहा?

हालांकि, अभ्रदीप साहा के निधन के कारण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सर्जरी से उत्पन्न जटिलताओं से जुड़ा हो सकता है। अपरिचित लोगों के लिए, एंग्री रैंटमैन, एक मान्यता प्राप्त कंटेट क्रिएटर थे, जो खेल, विशेष रूप से फुटबॉल से संबंधित वीडियो बनाने में माहिर थे।

विज्ञापन


Zapatlela 3: दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार 'झपाटलेला 3', फिल्म का पोस्टर साझा कर मेकर्स ने की घोषणा

फैंस और परिजनों में शोक की लहर

दुखद खबर सामने आने के बाद से दिवंगत यूट्यूबर के फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा कर उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इन सबके बीच, एंग्री रैंटमैन के परिवार ने आखिरकार पहला आधिकारिक बयान जारी किया है और प्रशंसकों से उनके साथ पुरानी यादों को याद करके इस नुकसान पर शोक मनाने को कहा है। अभ्रदीप साहा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार ने उनकी मोनोक्रोन फोटो के साथ बयान जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


KKK: ब्रेकअप के बाद खतरों से खेलेंगे समर्थ जुरेल! ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का गश्मीर महाजनी भी होंगे हिस्सा?

परिवार ने जारी किया बयान

आधिकारिक बयान में लिखा है, 'गहरे दुख के साथ हम बता रहे है कि अभ्रदीप साहा उर्फ एंग्री रैंटमैन का निधन हो चुका है। अभ्रदीप ने अपनी ईमानदारी, हास्य और अटूट भावना से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन्हें जानने वाले सभी लोगों को उनकी बहुत याद आएगी। आइए हम उनके द्वारा हमारे जीवन में लाई गई खुशियों को याद करें और 17.04.2024 को एक-एक करके प्रेरक परिवर्तन साझा करें।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें