फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: इवेंट में बच्चे ने छुए सलमान खान के पैर, भाईजान ने गले से लगाकर लुटाया प्यार, वीडियो वायरल

Thu, 29 Aug 2024 08:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान कल बुधवार को मुंबई में गणेश चतुर्थी से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में लोगों से गणेश चतुर्थी का त्योहार पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईको फ्रेंडली अंदाज से मनाने को कहा गया।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सलमान खान जहां से गुजरें वहां फैंस की भीड़ जुट जाती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने अभिनय, एक्शन, अंदाज के साथ-साथ सलमान खान अपने संस्कारों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अक्सर इवेंट में उन्हें अपने से बड़ों से इज्जत से मिलते और पैर छूते देखा जाता है। मगर हाल ही में एक इवेंट में एक फैन ने जब उनके पैर छुए तो भाईजान का रिएक्शन देखने वाला था।

विज्ञापन

स्टेज पर मिलने पहुंचा नन्हा फैन
सलमान खान कल बुधवार को मुंबई में गणेश चतुर्थी से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में लोगों से गणेश चतुर्थी का त्योहार पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईको फ्रेंडली अंदाज से मनाने को कहा गया। सलमान खान सहित कई सितारे यहां पहुंचे। इसी दौरान सलमान जब स्टेज पर थे तो एक बच्चा उनसे मिलने पहुंचा।
Box Office Report: 14वें दिन भी खूब चला 'स्त्री 2' का जादू, 'खेल खेल में' सहित बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल

झुककर छुए एक्टर के पैर
सलमान खान से मुलाकात करते हुए बच्चे ने पहले उन्हें अपना बनाया हुआ स्केच दिखाया और फिर झुककर उनके पैर छुए। सलमान खान ने तुरंत बच्चे को उठाया और गले से लगा लिया। यह प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वरिंदर चावला नाम के यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो पर यूजर्स के खूब कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे भाईजान
सलमान खान ने जिस प्यार से बच्चे को गले से लगाया और उससे मुलाकात की, फैंस  उनकी तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान के अलावा इवेंट में सोनाली बेंद्रे, सोनू निगम समेत और भी कई स्टार्स आए। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'सिकंदर' है, जो अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें सलमान खान एक्शन सीन में नजर आएंगी। फिल्म में उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ जमेगी। 
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कब और कहां होगा आयोजन इस पर भी दिया जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें