बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का दबदबा है। सलमान खान और आमिर खान ने एक फिल्म में साथ किया है। सलमान खान और शाहरुख खान ने भी एक साथ फिल्म की है। आमिर खान और शाहरुख खान भी एक साथ नजर आ चुके हैं। लेकिन तीनों खान किसी भी फिल्म में साथ में नजर नहीं आए हैं। फैंस उस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें तीनों साथ आएं।
तीनों साथ में बनाने वाले थे फिल्म
आमिर खान ने इस बार अपने जन्दिन पर इशारा किया कि तीनों खान एक फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाली हैं जिसमें तीनों खान साथ में नजर आने वाले थे। हालांकि ऐसा हो नहीं सका। फिल्म निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा ने शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को एक फिल्म ऑफर की थी।
ईद के दिन ओटीटी पर देखिए सलमान खान की कई फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
एक साथ कभी नजर नहीं आए तीनों खान
शाहरुख खान और आमिर खान ने तो 'पहला नशा' में साथ में काम किया था। 'अंदाज अपना-अपना' फिल्म में आमिर खान और सलमान खान साथ दिखे थे। 'करण अर्जुन' में शाहरुख और सलमान ने साथ काम किया था। लेकिन तीनों खान एक साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। तीनों खान की आपस में बनती है। लेकिन अगर तीनों खान एक साथ पर्दे पर आते तो इन्हें दर्शकों का प्यार मिलता।
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
तीनों खान को ऑफर हुई थी ये फिल्म
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को जो फिल्म ऑफर की गई थी वह कोई और नहीं बल्कि 'ओम जय जगदीश' थी। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर करने वाले थे। उन्होंने यश चोपड़ा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख, सलमान और आमिर तीनों को इस फिल्म में लेना चाहते थे। एक्ट्रेस के बतौर काजोल, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा को लिया जाना था। लेकिन उस वक्त तीनों खान अलग-अलग फिल्मों में काम कर रहे थे। इस वजह से वह फिल्म को हां नहीं बोल सके।
शाह रुख खान
- फोटो : यूट्यूब
'ओम जय जगदीश' में नहीं नजर आए खान
इसके बाद यश चोपड़ा ने यह फिल्म नहीं बनाई। 'ओम जय जगदीश' को वासु भगनानी ने प्रोड्यूज किया। फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई। फिल्म में अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन ने अहम किरदार अदा किया। बतौर एक्ट्रेस महिमा चौधरी, उर्मिला मातोंडकर और तारा शर्मा फिल्म में ली गईं।