फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए एआर रहमान, क्या रोजे की वजह से हुआ डिहाइड्रेशन?

Sun, 16 Mar 2025 09:53 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman: आज सुबह महान म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने गर्दन और सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और गायक एआर रहमान की रविवार सुबह (16 मार्च) अचानक तबीयत खराब हो गई। 58 साल के इस दिग्गज कलाकार को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह साढ़े सात बजे उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल, अब वह ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच के बाद घर जाने की मिली इजाजत
रविवार को सुबह अचानक सीने में दर्द शुरू होने पर एआर रहमान को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कर उनका ईसीजी किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। अपोलो हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में जानकारी दी गई एआर रहमान को डिहाइड्रेशन की समस्या थी। जरूरी जांच और इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर हुई, जिसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत मिली।

किस्सा फिल्मी है: मुगल-ए-आजम के गाने का सेट बनाने में लगे दो साल, 15 लाख में बना था शीश महल
 

एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
उनकी टीम का बयान
एआर रहमान की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उनकी टीम का कहना है कि वह रमजान में रोजे रख रहे हैं, जिसकी वजह से यह संभव है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हुई हो। उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकर फैंस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चिंतित नजर आए। हालांकि, डिस्चार्ज की खबर ने उनके प्रशंसकों को राहत भी दी।

एआर रहमान-सायरा बानो की बेटी रहीमा रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम
मुख्यमंत्री ने जाना हाल
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने ए.आर. रहमान का हाल चाल जाना है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'जैसे ही हमें पता चला कि बीमारी की वजह से ए.आर. रहमान को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, वैसे ही मैंने डॉक्टर्स को संपर्क किया और उनकी हालत के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आएंगे।'
Saurabh Shukla: मुझे सलमान से डरने के लिए कहा गया…, सौरभ शुक्ला ने साझा किया ‘किक’ का दिलचस्प किस्सा

 

पत्नी से अलग हुए ए.आर. रहमान
नवंबर 2024 में ए.आर. रहमान तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला किया था। सायरा बानो ने भी कहा कि अपनी बिगड़ती सेहत की वजह से वह अगल हो रही हैं, हालांकि वह रहमान का सपोर्ट करती रहेंगी। दोनों के तीन बच्चे हैं। रहीमा, खदीजा और अमीन।
विज्ञापन

ये खास उपलब्धियां हैं रहमान के नाम
एआर रहमान ने अपने संगीत से दुनिया भर में भारत का नाम ऊंचा किया है। उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ऑस्कर मिला। साथ ही, दो ग्रैमी अवॉर्ड्स, एक बाफ्टा और चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी उनके नाम हैं। 'रोजा', 'बॉम्बे', 'दिल से', और 'लगान' जैसी फिल्मों के गानों ने उन्हें हर घर में मशहूर कर दिया। 58 साल की उम्र में भी वे नए प्रयोगों और शानदार म्यूजिक से फैंस को जोड़े हुए हैं। उनकी मेहनत और टैलेंट की वजह से उन्हें संगीत की दुनिया में 'मोजार्ट ऑफ मद्रास' भी कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें