फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: क्या अपनी बिटिया के लिए नैनी नहीं रखेंगी दीपिका? ऐश्वर्या की राह पर चलेंगी?

Sun, 15 Sep 2024 09:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी बेटी के लिए नैनी नहीं रखेंगी।
 
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया। आठ सितंबर को जन्मी बच्ची का लालन-पालन शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण अपनी लाडली के लिए नैनी नहीं रखेंगी और इस मामले में वो ऐश्वर्या राय की राह पर चलेंगी।

विज्ञापन


Tumbbad: दर-दर भटके अनुराग, नवाज ने शुरू कर दी थी तैयारी, तुम्बाड़ के निर्देशक ने साझा किया 15 साल का संघर्ष

बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी दीपिका
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण नैनी नहीं रखने के अलावा अपनी बिटिया को मीडिया से भी दूर रखेंगी। इसके लिए वो अनुष्का शर्मा-विराट-कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की तरह ही नो-फोटो पॉलिसी का पालन करती नजर आ सकती हैं। 
विज्ञापन


Bhool Bhulaiyaa 3: जल्द शुरू होगी भूल भुलैया 3 के दो नए गानों की शूटिंग? कैसे कार्तिक ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन


बधाईयों का लग गया था तांता  
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के माता-पिता बनने के बाद उनके पास लोगों की बधाईयों का तांता लग गया। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने इस जोड़े को बधाई दी। विदेशी कलाकार भी इस मामले में पीछे नहीं है। हाल ही में, हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी थी।

Usha Uthup: उषा उत्थुप ने की कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की पीड़िता के लिए न्याय की मांग, जारी किया 'जागो रे' गाना

जल्द 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण को दर्शक जल्द ही 'सिंघम अगेन' में देखेंगे। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है, जो इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। दीपिका पिछली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

IC 814: पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख ने किया हाईजैक आईसी 814 पर लिए फैसले का बचाव, दिल्ली को दी थी यह चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें