बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी की शादी हुए तीन महीने बीत चुके हैं। शादी के तीन महीने बाद ही आयरा खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट साझा की है। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा ‘मैं डर रही हूं’। आयरा के इस पोस्ट ने आमिर खान के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि वह किस चीज से डर रही हैं।
अकेलेपन से लगता है डर
आयरा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके आसपास के लोग तो उन्हें प्यार देते हैं पर उन्हें अकेलेपन से डर लगता है। अपने पोस्ट में आयरा ने लिखा, ‘मैं डरी हुई हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं। मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं।’ आयरा आगे लिखती हैं, ‘मैं खो जाने से डरती हूं। दर्द पाने से डरती हूंं। चुप हो जाने से डरती हूं। हर दिन नहीं मुझे हंसते, काम करते, जीते दिखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है ये मुझे जकड़ लेता है’।