फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: कौन हैं नकुल ढुल? सलमान के शो में वाइल्डकार्ड से हुई एंट्री; जानें क्यों हुई आलोचना

Mon, 12 Oct 2026 08:43 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nakul Dhull: नकुल ढुल की 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड के तहत एंट्री हुई है। इस खबर में जानिए नकुल ढुल कौन हैं और वह चर्चा में क्यों रहते हैं।
 
विज्ञापन
नकुल ढुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एक नए प्रतिभागी नकुल ढुल की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। शो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल की 11 अक्तूबर को एंट्री हुई। नकुल ढुल को 'मिट्ठू डॉन' के नाम से भी जाना जाता है। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं नकुल ढुल?
विज्ञापन
Trending Videos

कौन हैं नकुल ढुल?
नकुल ढुल हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। उन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है। वह ऑनलाइन काफी चर्चा में रहते हैं। उनके व्यंग्यात्मक ह्यूमर, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो की वजह से उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
 

नकुल ढुल - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या करते हैं नकुल ढुल?
वह यूट्यूब पर और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं। यहां वह अक्सर रोजमर्रा के मुद्दों पर बेबाक राय रखते हैं और मजेदार नजरिया पेश करते हैं। हालांकि, हाल ही में वह अपने सामान्य ऑनलाइन कंटेंट से हटकर कुछ अलग वजहों से चर्चा में आए हैं।

महिलाओं पर दिया बयान
एक और वीडियो फिर से सामने आया, जिसमें नकुल महिलाओं को 'निचला जेंडर' कहते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में, वह कथित तौर पर महिलाओं की तुलना पुरुषों से करते हैं और पुरुषों को 'ऊंचा जेंडर' बताते हैं। इन टिप्पणियों की वजह से ऑनलाइन और भी आलोचना हो रही है।

नकुल ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है नकुल का विवादित बयान?
सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में नकुल ढुल का एक बयान वायरल हुआ। महिलाओं की सुरक्षा पर उनकी टिप्पणियों की कई यूजर्स ने कड़ी आलोचना की है और सवाल उठाए हैं। एक वीडियो में, नकुल रात करीब 11 बजे एक महिला का पीछा करने के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि इस अनुभव से पुरुषों को यह समझने में मदद मिलेगी कि डर कैसा होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नकुल ने कहा 'रात 11 बजे किसी लड़की के पीछे दौड़कर देखो। वह डर के मारे कांप उठेगी। उसे छेड़ना मत, बस उससे आगे निकल जाना। तुम्हें पता चल जाएगा कि डर क्या होता है।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
यूजर्स ने की नकुल की आलोचना
नकुल की इन बातों की कुछ दर्शकों ने आलोचना की है। उनका कहना है कि रात में किसी महिला का पीछा करने से उसे असुरक्षित महसूस हो सकता है। ऐसी स्थितियों को मजाक नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें