फैशन आइकन हैं शोभिता
शोभिता धुलिपाला अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वे अभिनेत्री होने के साथ-साथ सफल मॉडल भी हैं। शोभिता फैशन आइकन हैं। शोभिता ने साल 2013 में फिलीपींस में मिस अर्थ में भारत को रिप्रेजेंट किया था, लेकिन वह टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि, उन्होंने मिस फोटोजेनिक और मिस ब्यूटी फॉर ए कॉज जैसे सब-टाइटल्स जीते थे। इसके अलावा वह साल 2014 में किंगफिशर कैलेंडर में भी नजर आ चुकी हैं। शोभिता ने 2016 में विकी कौशल की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से डेब्यू किया। इसके अलावा वे ‘कालाकांडी’ ‘शेफ’ शामिल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शोभिता ने 2018 में टॉलीवुड डेब्यू एक तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी’ से किया था।
Naga Chaitanya Sobhita Engaged: नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं शोभिता
शोभिता अपनी फिल्मों के अलावा मॉडलिंग से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। उनकी नेटवर्थ करीब सात से 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य की नेटवर्थ 154 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से दोनों की नेट वर्थ 160 करोड़ से ज्यादा है। शोभिता धुलिपाला ने बॉलीवुड-टॉलीवुड डेब्यू करने के बाद साल 2019 में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मेड इन हेवन’ से किया था। जल्द ही वह अपना हॉलीवुड डेब्यू देव पटेल की निर्देशित हॉलीवुड मूवी ‘द मंकी मैन’ से करने वाली हैं।
Naga Chaitanya Love Story: छिपाए नहीं छिपा नागा चैतन्य और शोभिता का प्यार, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी