कौन हैं लिज के माता-पिता?
लिज, मेजो अब्राहम और सुजा मेजो की बेटी हैं। वह बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और फिलहाल कोच्चि में रहती हैं। लिज ने पहले 'मिस टीन इंडिया' का भी खिताब जीता था।
इनटरनेशनल लेवल पर किया प्रतिनिधित्व
इसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े टीन ब्यूटी पेजेंट में से एक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
सोशल मीडिया पर कितने हैं फॉलोअर्स?
लिज मैजो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
कितने हैं फॉलोवर्स?
वह इंस्टाग्राम पर 394 लोगों को फॉलो करती हैं। जबकि उन्हें 39 हजार लोग फॉलो करते हैं।
लिज मैजो मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के बारे में खुलकर बात करती हैं।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता केरल की लिज
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब@Glamanand
उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली और रिया संघा
- फोटो : ANI
ये सेलेब्स भी हुए शामिल
इस प्रतियोगिता को जीतने वाली ब्यूटी क्वीन इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं।
जज पैनल में कौन था?
जज पैनल में फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता ने साल 1994 में वैश्विक खिताब मिस यूनिवर्स अपने नाम किया था। सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था।