फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aarav: जब पढ़ाई के लिए आरव ने छोड़ा था घर, अक्षय कुमार नहीं चाहते थे कि बेटा दूर जाए

Mon, 16 Sep 2024 12:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार के बेटे आरव जब पढ़ाई के लिए घर छोड़ रहे थे तो अक्षय कुमार नहीं चाहते थे कि वो ऐसा करें, क्योंकि उन्होंने खुद 14 साल की उम्र में घर छोड़ा है।
 
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना, आरव और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बेटे आरव ने रविवार को अपना 22वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके माता-पिता ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैडल पर भावुक पोस्ट लिखी और कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए शुभकामनाएं दी। एक बार अक्षय कुमार ने शिखर धवन को दिए साक्षात्कार में आरव के घर छोड़ने को लेकर बातचीत की थी।

विज्ञापन


Arijit Singh: ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ लंदन में अरिजीत सिंह ने किया शो, पोस्ट कर जताया आभार

खुद ही अपने कपड़े धोते हैं, खाना भी खुद बनाते हैं आरव
अक्षय कुमार ने बताया था कि आरव ने 15 साल की उम्र में घर छोड़ा था। वो लंदन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। वो अकेला रहना चाहता था और घर से दूर जाने का फैसला भी उसी का था। अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद भी 14 की उम्र में घर छोड़ा था और वो नहीं चाहते थे कि बेटा भी ऐसा ही करे। उन्होंने कहा था कि आरव को पढ़ाई-लिखाई का शौक है और वो अपने काम-काज खुद ही करता है, जैसे कपड़े धोना, खाना बनाना और बर्तन धोना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Vidya Balan: विद्या बालन ने भारत रत्न संगीतकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी को दी श्रद्धांजलि, अपनाया उनके जैसा लुक

सेकेंड हैंड स्टोर से कपड़े खरीदते हैं आरव
अक्षय कुमार ने आरव के बारे में आगे बताया था कि उनका बेटा बर्बादी में यकीन नहीं रखता और सेकेंड हैंड स्टोर से कपड़े खरीदता है और वो महंगे कपड़े भी खरीदना नहीं चाहता। बता दें कि आरव के 21वें जन्मदिन पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्मी कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल, भूत बंगला, स्काई फोर्स और सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं।

Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने इस वजह से छोड़ा 'अनुपमा' शो, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें