फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: जब शमा सिकंदर ने की थी जान देने की कोशिश, डॉक्टर ने पूरी रात निकाला था जहर

Fri, 20 Sep 2024 12:01 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शमा को इस भूत-प्रेत वाली बात में यकीन नहीं था। उन्होंने कहा कि क्योंकि वो आधुनिक समय की लड़की है, इसलिए उन्हें पता था कि ये डिसऑर्डर है। जीवन से हताश होकर शमा ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने खूब सारी नींद की गोलियां खा ली थी। मां ने जगाना चाहा तो वो उठ ही नहीं पाई।
 
विज्ञापन
1 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @shamasikander
टीवी शो ये मेरी लाइफ है से मशहूर हुई अभिनेत्री शमा सिकंदर के जीवन में एक समय ऐसा आया था, जब उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें बचा लिया था। एक हालिया साक्षात्कार में शमा ने जीवन के उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बातचीत की।

YUDHRA Movie Review: इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने की कोशिश में नागपाड़ा का गली बॉय, श्रीधर की कहानी ने दिया धोखा
विज्ञापन

2 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @shamasikander
शमा सिकंदर ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए बताया कि वो 15 साल पहले डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। उस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री त्याग दी थी। ये वही वक्त था, जब शमा को इस बात का एहसास हुआ था कि उनकी दादी को भी बाइपोलर डिसऑर्डर हो सकता है, क्योंकि शमा की तरह वो भी ऐसी चीजें किया करती थी, जिसे देख लोग कहा करते थे कि उन पर भूत का साया है।
विज्ञापन

3 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @shamasikander
शमा को इस भूत-प्रेत वाली बात में यकीन नहीं था। उन्होंने कहा कि क्योंकि वो आधुनिक समय की लड़की है, इसलिए उन्हें पता था कि ये डिसऑर्डर है। जीवन से हताश होकर शमा ने अपनी जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्होंने खूब सारी नींद की गोलियां खा ली थी। मां ने जगाना चाहा तो वो उठ ही नहीं पाई।

4 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @shamasikander
अफरा-तफरी के इस माहौल में दूसरे लोग भी वहां आ पहुंचे, लेकिन शमा लाश की तरह लेटी हुई थी। शमा ने बताया कि छह लोग उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उठा नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी मुसीबत कम नहीं हुई। अस्पताल ने ये कहते हुए कि ये आत्महत्या का मामला है और भर्ती करने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में एक दोस्त ने जब पुलिस से बात करके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तो उनका इलाज शुरू हुआ। शमा ने बताया कि अस्पताल में पूरी रात शरीर से जहर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमा सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @shamasikander
शमा सिकंदर ये मोहब्बत है. मन, धूम धड़ाका, प्रेम अगन, अंश और बायपास रोड समेत कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इससे पहले शमा ने पिंकविला को दिए साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने लंबे समय तक बिना ब्रेक के इंडस्ट्री में काम किया और इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा था।

Sridevi: हिंदी न आने के कारण श्रीदेवी के साथ काम नहीं कर पाए चमकीला, पंजाबी फिल्म करने के लिए थीं सहमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें