फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: कैसा जीवन साथी चाहती हैं जान्हवी कपूर? जब अभिनेत्री ने साझा की खूबियों की पूरी लिस्ट

Wed, 10 Apr 2024 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के रिश्तों की अफवाह चरम पर है। इंटरनेट पर इन दोनों को लेकर खूब चर्चा चल रही है। वहीं ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग पर जान्हवी ने ‘शिखु’ लिखा नेकलेस पहना, जिसने इन अफवाहों को हवा दे दी है।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जान्हवी को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। हालांकि, अपने कथित अफेयर को लेकर जान्हवी और शिखर दोनों ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। इस बीच जान्हवी का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने पार्टनर को लेकर बात की। 

विज्ञापन


जान्हवी को चाहिए जुनूनी पार्टनर
जान्हवी ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पार्टनर के अंदर क्या खूबियां होनी चाहिए। उन्होंने खूबियों की एक लंबी-चौड़ी लिस्ट गिना डाली। जान्हवी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनका पार्टनर प्रतिभाशाली और जुनूनी होना चाहिए। उसके अंदर सेंस ऑफ ह्यूमर होना चाहिए। 
Maidaan: 'मैदान को पसंद करेंगे दर्शक', सुनील शेट्टी का दावा, पोस्ट साझा कर फिल्म की टीम को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन


दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से करना चाहती हैं शादी
इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर भी खुलकर बात कीं। उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मेरी शादी निजी हो। इसमें केवल वे लोग हों, जिन्हें मैं जानती हूं। मुझे कुछ भी बहुत बड़ा और फैंसी नहीं चाहिए। मैं  जानती हूं की मेरी शादी पारंपरिक तरीके से तिरुपति में हो। मैं कांजीवरम जरी की साड़ी पहनूंगी, शादी के बाद दक्षिण भारतीय खाने की जमकर दावत होगी'। 
विज्ञापन

Kriti Sanon: 'निर्माताओं को महिला प्रधान फिल्मों पर भी पैसा लगाने की जरूरत है', क्रू की सफलता पर बोलीं कृति

वरुण धवन की फिल्म ‘बवाल’ में आएंगी नजर
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी। जान्हवी जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा ‘उलझ’ फिल्म में वह एक आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। 
Salman Sajid Film: 'किक' की सीक्वल पर काम नहीं कर रहे साजिद-सलमान, ईद पर करेंगे बड़े एलान!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें