फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन-श्वेता ने अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर किए थे कई खुलासे, क्या बातें नहीं पसंद

Fri, 18 Oct 2024 02:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन ने जब करण जौहर के शो के दौरान अपने पारिवारिक रिश्तों और उनकी आदतों के बारे में खुलकर बात की थी, तब ऐश्वर्या रॉय बच्चन से लेकर अभिषेक बच्चन के बारे में उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताई।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-श्वेता बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@shwetabachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह बात उस समय की है जब बिग बी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। अमिताभ ने पिछले कुछ सालों में कई शो में अपनी पारिवारिक जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, अमिताभ और उनकी बेटी श्वेता बच्चन जब करण के शो पर एक साथ आए थे, तब दोनों ने खुलकर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय और जया बच्चन के बारे में अपनी राय साझा की थी कि उन्हें उनमें कौन सी आदत पसंद नहीं है।
विज्ञापन


बिग बी ने किए कई खुलासे
मीडिया रिपर्ट्स के अनुसार, जब करण ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि अभिषेक के बारे में उन्हें कौन सी बात पसंद नहीं है, तो उन्होंने कहा, “वह ज्यादा हिंदी नहीं बोलते।” ऐश्वर्या के बारे में उन्होंने कहा, “उनकी टाइमिंग।” जब जया बच्चन के बारे में पूछा गया, तो अमिताभ ने चुटकी लेते हुए कहा, “मरवाना है क्या?” श्वेता बच्चन के बारे में अमिताभ ने कहा कि वह एक अच्छी लेखिका हैं, लेकिन वह ज्यादा नहीं लिखती हैं।

श्वेता ने किए कई खुलासे
जब श्वेता से करण ने यही सवाल पूछे, तो उन्होंने अभिषेक के बारे में कहा, "उन्हें मेरी बात सुननी चाहिए।" श्वेता ने जया बच्चन के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की और कहा कि ऐश्वर्या राय के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे वह बदलना चाहती हैं।
विज्ञापन


हाल ही में ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। ऐश ने अमिताभ और उनकी बेटी आराध्या की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें दोनों दादा और पोती बहुत प्यारे लग रहे हैं। यह पोस्ट ऐसे समय में ऐश ने साझा की जब बच्चन परिवार में तनाव की अफवाहें फैल रही हैं, खासकर तब जब ऐश्वर्या को सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान परिवार के साथ नहीं देखा गया। खासतौर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान, इस शादी में ऐश्वर्या आराध्या के साथ अलग से पहुंचीं, जबकि अभिषेक, अमिताभ, जया और श्वेता बच्चन एक साथ दिखे, जिससे सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं।
विज्ञापन

SRK: अभिनय को लेकर शाहरुख खान ने कह दी इतनी बड़ी बात, जिसे सुनकर कोई भी हो जाएगा हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें