वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'मुंबई डायरीज' सीजन 2 के किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए गए थे। वहीं अब इस सीरीज के मेकर्स ने आज यानी 27 सितंबर को इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज स्टारर 'मुंबई डायरीज' छह अक्टूबर से भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
यह है दूसरे सीजन की कहानी
'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन में बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों, ट्रेनिंग लेने वालों और कर्मचारियों के साथ आतंकवादी हमलों से उत्पन्न हुए हालातों और उसके बाद उनके ख़ुद के संघर्षों से निपटने के साथ-साथ मुंबई में आयी बाढ़ से हुई तबाही को दिखाया जाएगा। सीरीज की कहानी बड़ी बारीकी से रची गई यह कहानी अलग-अलग हालातों का सामना करते हुए इंसानी जज्बातों और डटे रहने की एक मनोरंजक कहानी बयां करती है।