दरअसल, रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में कई सारे बॉक्स दिखाई दे रहे हैं और सभी पर सीरीद के मुख्य किरदारों के नाम का टैग लगा हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मिर्जापुर 3 की तैयारी'। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बीना जी अब और इंतजार नहीं होता', तो दूसरे ने लिखा 'बेस्ट सीरीज, जल्द आने का इंतजार है।'
पहले दोनों सीजन को मिला प्यार
इससे पहले सीरीज से दो सीजन आ चुके हैं, जिन्होंने धूम मचा दी थी। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित पहला सीजन 2018 में आया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज बढ़ गया और 2020 में आए दूसरे सीजन ने कमाल कर दिया। दर्शकों ने दोनों ही सीजन को काफी पसंद किया था।
ये हैं मुख्य किरदार
'मिर्जापुर' में अली फजल गुड्डू पंडित, पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सीरीज में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, कुलभूषण खरबंदा, विजय वर्मा और ईशा तलवार भी हैं। तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।