फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forensic Trailer: क्या मर्डर मिस्ट्री सुलझा पाएंगे विक्रांत और राधिका? रहस्य से भरपूर है ‘फॉरेंसिक’ का ट्रेलर

Thu, 09 Jun 2022 10:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे की क्राइम थ्रिलर फिल्म फॉरेंसिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दोनों मसूरी में हो रही मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर रहस्य से भरपूर है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
फॉरेंसिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे इन दिनों अपनी फिल्म 'फॉरेंसिक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले काफी समय से फैंस को इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का इंतजार था और आज (9 जून) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'फॉरेंसिक' नाम से बनी मलयालम फिल्म का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में विक्रांत एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट जॉनी के किरदार में नजर आएंगे, तो राधिका पुलिस अधिकारी मेघा का किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी उत्तराखंड के मसूरी की दिखाई गई है, जहां छोटी बच्चियों की उनके जन्मदिन पर हत्या कर दी जाती है। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर मेघा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जॉनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे मामले में नए सबूत सामने आ रहे हैं, संदिग्ध बदलता जा रहा है और फिल्म में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। आंखों के सामने जो कहानी उन्हें दिखाई दे रही है, सच्चाई उससे कदम अलग है। पुलिस सबूतों के आधार पर एक 10-12 साल के बच्चे को पकड़ती है, लेकिन उसके बाद गुत्थी और भी उलझती चली जाती है।

इस दिन होगी रिलीज
इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फॉरेंसिक में विक्रांत मैसी और राधिका आप्टे के अलावा विंदु दारा सिंह, रोहित रॉय और प्राची देसाई भी अहम किरदारों निभाते नजर आएंगे। फिल्म में प्राची देसाई डॉ. रंजना का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

फिल्म को लेकर यह बोले विक्रांत और राधिका
विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'फॉरेंसिक एक्सपर्ट को कम आंका जाता है। मुझे खुशी है कि बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म आ रही है, जिसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट का किरदार सबसे अहम है। कोई भी क्रिमनल केस बिना फॉरेंसिक एक्सपर्ट के अधूरा रहता है। मुझे उम्मीद है कि इस किरदार के साथ में न्याय करूंगा।' वहीं, राधिका आप्टे ने कहा, 'मैं काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हूं और इस फिल्म को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं। यह मलयालम फिल्म का हिंदी रिमेक है, लेकिन मैं इस बात की गारंटी दे सकती हूं कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें