फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mai: अपनी बेटी के कातिलों का पता लगाने कल आएगी ‘माई’, जानें कब और कहां देख सकते हैं

Thu, 14 Apr 2022 06:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 'माई' एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है, जिससे साक्षी तंवर अपना ओटीटी डेब्यू करने को तैयार हैं।  इस सीरीज को कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्ज द्वारा बनाया गया है। इसके माध्यम से अतुल मोगिंया ने निर्माता के तौर पर डेब्यू किया है।
विज्ञापन
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'माई' एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक हादसे के बाद पूरी तरह बदल जाती है। एक पल में वह खुद को हिंसा और एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ पाती हैं। 'माई' एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है, जिससे साक्षी तंवर अपना ओटीटी डेब्यू करने को तैयार हैं। इस सीरीज को अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्ज द्वारा बनाया गया है।

विज्ञापन

इस सीरीज में साक्षी माई का किरदार निभा रही है, जिसकी बेटी की मौत हो गई है। कोर्ट की ओर से बेटी की मौत को एक्सीडेंट बताया गया है, लेकिन साक्षी इसे सही नहीं मानती। वह अपनी बेटी की मौत होने की वजह का पता लगाने के लिए किस हद तक चली जाएंगी ये आप सीरीज देखकर ही पता कर पाएंगे। हां, एक बात जरूर है कि इसमें आपको साक्षी तंवर की दमदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।

माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
'माई' का ट्रेलर देखने के बाद उसकी तुलना श्रीदेवी की 'मॉम' और रवीना टंडन की 'मातृ' से की गई थी। हालांकि फिल्म के मेकर्स का कहना था कि 'माई' की कहानी अलग है। सीरीज के बारे में बात करते हुए साक्षी तंवर ने बताया कि ये किरदार निभाना उनके लिए काफी कठिन था। इस शूटिंग के दौरान वह तनाव में रहने लगी थीं। इतना ही नहीं पूरी टीम के चेहरे से ही हंसी गायब हो गई थी।
विज्ञापन

'माई' कल यानी 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज के माध्यम से अतुल मोगिंया ने निर्माता के तौर पर डेब्यू किया है। इसमें साक्षी के अलावा राइमा सेन, प्रशांत नारायण, विवेक मुशरान, वामिका गब्बी और अंकुर रतन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें