टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री समीक्षा भटनागर अब एकता कपूर के सुपर बोल्ड शो 'ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। टेलीविजन पर अपने सुपरहिट शोज कुमकुम भाग्य, जाने क्या होगा रामा रे, एक वीर की अरदास-वीरा, देवों के देव महादेव, उतरन आदि से शोहरत बटोर चुकीं समीक्षा का ओटीटी पर ये बेहद बिंदास अवतार होगा और समीक्षा के प्रशंसक अभी से उनके इस नए रूप को देखने के लिए उतावले हैं।