फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

lockupp: कंगना की जेल में कैदी बनेंगे मिलिंद सोमन? होने जा रही वाइल्ड कार्ड एंट्री

Sat, 12 Mar 2022 06:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही एक बॉलीवुड एक्टर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद सोमन हैं।
विज्ञापन
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का नया शो 'लॉकअप' इन दिनों लगातार चर्चा में है। शो की थीम ही ऐसी है जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। इस वेब शो में हमेशा विवादों में रहने वाले सेलेब्रिटीज को जगह दी गई है। शो में कंटेस्टेंट्स को कैदियों की तरह ट्रीट किया जा रहा है। वहीं, इस शो में टीवी एक्टर करण कुंद्रा को जेलर बनाया गया। लॉकअप में जेलर बनने के बाद शो से जुड़ा उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह प्रतिभागियों पर सख्ती दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स लगातार इसमें ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जल्द ही एक बॉलीवुड एक्टर की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद सोमन हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो मिलिंद जल्द ही कंगना की जेल में कैदी के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि एक्टर या शो के मेकर्स की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन

मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
विरल भयानी ने भी शो में मिलिंद सोमन की एंट्री को लेकर हिंट दिया है। विरल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिलिंद की एक फोटो पोस्ट की है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'बदमाश जेल अब "जंगली" होने जा रही है, शो में जल्द ही हम एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को देखेंगे। कहा जा रहा है कि यह मिलिंद सोमन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें