करणवीर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि आने वाले समय के लिए फेडरेशन की तरफ से जिस तरह से शूटिंग करने की गाइडलाइन जारी की गई है उसमें शूट करना काफी मुश्किल है। मजाकिया लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हालात में तो इंटीमेट सीन की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
इस शो में करणवीर बोहरा, सुधांशु पांडे, मंदाना करीमी, ऐंद्रिटा रे, धनवीर सिंह, आरती, राजेश, मंत्र और सुधांशु पांडे अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह कुल 10 एपिसोड की एक श्रृंखला है। शो में एक अमीर लेकिन लड़के, विक्की की कहानी है जो अपने पिता के अरबों डॉलर के कैसीनो का उत्तराधिकारी है। यह एक हाई क्लास सोसाइटी में रहस्य और साजिश की दुनिया को सामने लाने के लिए तैयार है। पूरी कहानी एक विशाल कैसिनो के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। इसका निर्देशन हार्दिक गज्जर द्वारा किया गया है।
पढ़ें: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, कहा- 'आप हमारे दिल में रहेंगे चिंटू अंकल..'