फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धरती के नीचे के कीड़े जब काटते हैं तो होता है कांड', ये है अनुष्का शर्मा के पाताल लोक का रक्तचरित्र

Tue, 05 May 2020 03:43 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज 'पाताल लोक' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस वेब सीरीज का निर्माण हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले किया है। इस क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, निहारिका लायरा दत्त, स्वास्तिका मुखर्जी, गुल पनाग और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अगर आपने इस सीरीज का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगा लिया है तो ठीक है। अगर कुछ छूट गया है तो आइए हम आपको बता देते हैं।

विज्ञापन


खास समय पर हुआ ट्रेलर रिलीज
अमेजॉन प्राइम की इस सीरीज का ट्रेलर बिल्कुल अनोखे समय पर रिलीज किया गया है। सीरीज की कहानी के अनुसार नरक का दरवाजा रात 11:34 पर खुलता है इसलिए इस सीरीज के निर्माताओं ने फैसला लिया कि इसका ट्रेलर भी 11:34 पर ही रिलीज किया जाएगा। यही कारण है कि बीती रात इसके ट्रेलर को एक खास निश्चित समय पर रिलीज किया गया।

paatal lok - फोटो : amar ujala mumbai
इन किरदारों को निभाएंगे कलाकार
सीरीज के कलाकारों के बारे में जानकारी यह है कि मुख्य अभिनेता नीरज काबी इसमें उस पत्रकार संजीव मेहरा की भूमिका निभाएंगे जिसको मारने की कोशिश की जाती है। नीरज को फिल्म 'तलवार' और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ताजमहल 1989' में देखा जा चुका है। जयदीप अहलावत हाथीराम चौधरी की भूमिका निभाएंगे, वहीं अभिषेक बनर्जी सीरियल किलर विशाल त्यागी यानी हथोड़ा के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेत्री निहारिका लायरा दत्त सारा मैथ्यू के किरदार में नजर आएंगी, वहीं स्वास्तिका मुखर्जी को डॉली के किरदार में देखा जाएगा। सीरीज में गुल पनाग भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार का नाम पर रेनू होगा।

ये है सीरीज की संक्षिप्त कहानी
इसकी कहानी एक ईमानदार इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के इर्दगिर्द घूमती है, जो दिल्ली का एक हताश पुलिस वाला है। इस पुलिस वाले को अचानक से एक जाने-माने पत्रकार की हत्या का एक हाई प्रोफाइल केस थमा दिया जाता है। इस केस में वह चार संदिग्धों को हत्या करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लेता है। इसके बाद भी उसे इस केस से निकलने का रास्ता नहीं सूझता और वह फंसता ही चला जाता है। हाथीराम हमेशा ईमानदारी का रास्ता ही चुनना चाहता है ताकि वह अपने बेटे की नजरों में एक हीरो बन सके।
विज्ञापन

Anushka Sharma,paatal lok - फोटो : amar ujala mumbai
कौन हैं निर्माता और निर्देशक
इस सीरीज को 'उड़ता पंजाब' फिल्म को लिखने वाले सुदीप शर्मा ने लिखा है। साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा और कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर इस सीरीज को बनाया भी  है। अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' को निर्देशित करने वाले प्रोसित रॉय इसके निर्देशक हैं। इस काम में उनका साथ 'दृश्यम' का रीमेक बनाने वाले अविनाश अरुण ने दिया है।

निर्माता का दावा
सीरीज के निर्माताओं में से एक कर्णेश शर्मा ने कहा, 'हमारा लगातार यही प्रयास है कि हम भारतीय मनोरंजन की दुनिया में भरपूर मात्रा में नया कंटेंट लेकर आएं। इस साल क्लीन स्लेट फिल्म्ज अपने पांच साल पूरे कर रहा है। ऐसे में हमें अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ अमेजॉन ओरिजिनल सीरीज ‘पाताल लोक’ की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह शो प्यार का परिणाम है और हमें उम्मीद है कि हमने इसे जितने दिल से बनाया है, दुनिया में लोग उसी तरह इसे पसंद करेंगे!'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें