बैड कॉप को लोगों की खूब सराहना मिली है। हाल ही में इस वेब सीरीज की सफलता पर एक पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान शो के सभी सितारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अनुराग कश्यप और गुलशन देवैया की वेब सीरीज बैड कॉप को हाल ही में हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज के सभी कलाकारों के साथ इसके निर्देशक आदित्य दत्त की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बैड कॉप सक्सेस पार्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सितारों के चेहरे पर दिखी खुशी
वहीं, गुलशन देवैया भी कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। नीले रंग की फ्लोरल शर्ट में गुलशन काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, हरलीन सेठी गुलाबी रंग की स्लिट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा पार्टी में अभिनेत्री ऐश्वर्या सुष्मिता नीले रंग की साड़ी में पहुंचीं। सभी सितारों के चेहरे पर वेब सीरीज की सफलता की खुशी साफ झलक रही थी। Deadpool and Wolverine BO Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन की मजबूत पकड़ बरकरार, जानें 19वें दिन की कमाई