फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WAVES 2025: 'दर्शकों को जड़ों से जुड़ी कहानियां पसंद', वेव्स में बोलीं मोनिका शेरगिल, 'हीरामंडी' की दी मिसाल

Fri, 02 May 2025 11:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

WAVES Summit 2025: विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के दूसरे दिन आज शुक्रवार को कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। आज एक सत्र में नेटफ्लिक्स की भारतीय शाखा की मुखिया मोनिका शेरगिल भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन
WAVES Summit 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आगाज गुरुवार 01 मई को मुंबई में हुआ। इस चार दिवसीय समिट के दूसरे दिन आज शुक्रवार को देश-दुनिया के तमाम दिग्गज उपस्थित रहे। फिल्मी जगत की हस्तियों ने भी सिनेमा से जुड़ी चर्चा की। इस कड़ी में नेटफ्लिक्स की भारतीय शाखा की मुखिया मोनिका शेरगिल ने भी क्रिएटिव विजन, स्टोरीटेलिंग और मनोरंजन के भविष्य जैसे पहलुओं पर रोशनी डाली। इस पैनल चर्चा में अदिति राव हैदरी, शेफाली शाह व जहान कपूर जैसे सितारे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


Kareena Kapoor: 'तुम वही लड़की हो न ?', रेस्तरां में करीना को देखकर चौंका यह हॉलीवुड निर्देशक, जानिए क्यों?

WAVES Summit 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों की डिमांड और क्रिएटिविटी के संतुलन पर हुई चर्चा
वेव्स के दूसरे दिन रचनात्मक दृष्टिकोण और दर्शकों की डिमांड के बीच संतुलन विषय पर चर्चा की गई। इस पैनल में मोनिका शेरगिल के अलावा प्रेरणा सिंह (सीईओ, एसएलबी प्रोडक्शंस), समीर नायर (एमडी, अप्लॉज एंटरटेनमेंट), 'दिल्ली क्राइम' फेम अदाकारा शेफाली शाह और सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' फेम अदिति राव हैदरी मौजूद रहे। इसके अलावा 'ब्लैक वारंट' एक्टर जहान कपूर भी पैनल चर्चा का हिस्सा थे। 

Waves 2025: कार्ति शिवकुमार बोले, ‘वेव्स इवेंट से फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होगा’, नागार्जुन ने क्या कहा जानिए?

WAVES Summit 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों को पसंद जड़ों और संस्कृति से जुड़ी कहानियां
दिग्गज हस्तियों ने दर्शकों और क्रिएटर्स के बीच के रिश्तों का पता लगाने के लिए चर्चा करते हुए बताया कि दोनों के बीच यह पारस्परिक रिश्ता कहानी कहने के भविष्य को कैसे आकार देता है? इसके अलावा मनोरंजन के भविष्य स्टोरीटेलिंग की प्रामाणिकता, जड़ों से जुड़ी संस्कृति और इनोवेशन की भूमिका पर भी जोर दिया। दर्शकों के बारे में बात करते हुए मोनिका शेरगिल ने कहा, 'दर्शक हमेशा हमें कुछ न कुछ बताते रहते हैं। वे ऐसी कहानियां चाहते हैं जो उनके जीवन, उनकी उम्मीदों से जुड़ी हों। उनकी जड़ों से जुड़ी हों। नेटफ्लिक्स पर हमने देखा है कि कैसे निजी जुड़ाव वाली कहांनियों को वैश्विक स्तर पर पसंद किया गया। 
विज्ञापन

WAVES Summit 2025 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शेफाली बोलीं- 'हमेशा लगता है मुझे कुछ नहीं पता'
मोनिका शेरगिल ने इसके लिए सीरीज 'हीरामंडी' का उदाहरण दिया'। उन्होंने कहा, भव्यता के साथ इस सीरीज में इतिहास को आकार देने वाली महिलाओं की एक भूली हुई, गहरी मानवीय कहानी पेश की गई। शेफाली शाह ने कहा, 'जब भी मैं कैमरे के सामने आता हूं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं बिल्कुल शुरुआत काम कर रही हूं। मुझे कुछ भी पता नहीं है। यही डर मुझे प्रेरित करता है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें