अभिनेता वारविक डेविस पत्नी सामंथा डेविस के निधन के बाद अकेलेपन से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसने प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी। अब इस पर उनके बच्चों ने सफाई दी है।
मशहूर अभिनेता वारविक डेविस ने सोमवार 22 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिसने उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी। एक्टर के क्रिप्टिक पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। बीते महीने मार्च में अभिनेता ने अपनी पत्नी सामंथा डेविस को खो दिया। मशहूर अभिनेत्री सामंथा डेविस का 24 मार्च को निधन हो गया। अब अभिनेता ने ऐसा पोस्ट किया कि यूजर्स परेशान हो गए। हालांकि, पिता के इस पोस्ट पर अब उनके बच्चों ने सफाई दी है।
पिता के पोस्ट पर बच्चों ने दी ये सफाई
वारविक डेविस के बच्चों ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फैंस की चिंता दूर की है। क्रिप्टिक पोस्ट के बाद परेशान हुए अभिनेता के प्रशंसकों से भी बच्चों ने बाकायदा माफी मांगी है। साथ ही यह सूचना दी है कि अब उनके पिता कुछ वक्त सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।
अभिनेता की तरफ से कही ये बात
वारविक डेविस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट साझा किया और लिखा, 'यहां से अब मैं विवाद लेता हूं'। इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। लोग जानना चाह रहे थे कि आखिर वारविक को क्या हुआ है। क्या वह किसी परेशानी में हैं? प्रशंसकों की भावनाओं को समझते हुए वारविक के बच्चों ने पिता के पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे पिता का इतना ख्याल करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। वे कुछ वक्त सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं। उनके पिछले पोस्ट से अगर आप सभी को तकलीफ हुई हो तो उसके लिए वे माफी मांग रहे हैं। आपके प्यार और सहयोग के लिए हम आपके आभारी हैं'।
1988 में हुई थी सामंथा से मुलाकात
मालूम हो कि पत्नी के चले जाने के बाद वारविक डेविस गम में डूबे हैं। सामंथा और वारिवक की मुलाकात साल 1988 में 'विलो' के सेट पर हुई थी और इस जोड़े ने कई साल बाद शादी कर ली। 1995 में, सामंथा और वारिवक डेविस ने विलो मैनेजमेंट की स्थापना की, जो छोटे अभिनेताओं के लिए एक प्रतिभा कंपनी थी और 2012 में उन्होंने लिटिल पीपल यूके की स्थापना की, जो बौनेपन समुदाय के लिए एक धर्मार्थ संसाधन है।
Oscar Awards: ऑस्कर अवार्ड के नियमों में हुए बड़े बदलाव, कई पुरस्कारों के भी बदले नाम