फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi: महंगे बैग या गाड़ियों को लेकर पत्नी की विवेक से नहीं होती लड़ाई, बोले- उन्हें बस मेरा समय चाहिए

Mon, 23 Sep 2024 05:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में,  एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि उनकी और पत्नी के साथ किस बात को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई होती है।  विवेक ने कहा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। मैंने जरूर अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा किया होगा या यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है, जो मुझे प्रियंका जैसी अच्छी पत्नी मिली हैं।'
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित नामों में से एक हैं। अभिनेता ने साल 2002 में फिल्म ‘कंपनी’ से डेब्यू किया। करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने ‘रोड’, ‘युवा’ और ‘दम’ जैसी फिल्में की हैं। विवेक की असल जिंदगी में भी उतनी ही खूबसूरत प्रेम कहानी है। अब हाल ही में, विवेक ने बताया है कि उनके और पत्नी प्रियंका के बीच किस चीज को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई होती है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर विवेक की पत्नी से होती है लड़ाई
अब हाल ही में, इंडिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि उनकी अपनी पत्नी के साथ किस बात को लेकर सबसे ज्यादा लड़ाई होती है। विवेक ने कहा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। मैंने जरूर अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा किया होगा या यह मेरे माता-पिता का आशीर्वाद है, जो मुझे प्रियंका जैसी अच्छी पत्नी मिली हैं। हम दोनों सिर्फ समय को लेकर एक-दूसरे से लड़ाई करते हैं।"

अभिनेता ने बताया यह किस्सा
अभिनेता ने आगे कहा, "प्रियंका को महंगे बैग, हीरे या फिर महंगी गाड़ियों का शौक नहीं है। वह सिर्फ मेरा समय और मेरा प्यार चाहती हैं। वह परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारना चाहती हैं। मैं हमेशा चीजों को संतुलित करने की कोशिश करता हूं, लेकिन जब सब काम एक साथ आता है तो इसमें मैं भी उलझ कर रह जाता हूं। मैं अपने काम को लेकर कमिटेड हूं तो मुझे काम पर फोकस करना ही पड़ता है, लेकिन अगर आपकी पत्नी आपके समय के लिए आपसे लड़ रही हैं तो आप बहुत लकी हैं।"
विज्ञापन


पत्नी को ऐसे मनाते हैं विवेक
विवेक ने यह भी बताया, ''जब मेरी पत्नी परेशान हो जाती हैं, तो मैं उनसे पहले उठ जाता हूं। वह एक दक्षिण भारतीय है तो उन्हें कॉफी पसंद है। मैंने उनसे बनाना सीख लिया है। मैं इसे अच्छे से बनाता हूं। मैं इसे एक सजी हुई ट्रे में उनके पास ले जाता हूं। अच्छा गाना बजाता हूं और उन्हें जगाता हूं।"
विज्ञापन

 

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने शुरू से किया ओरी का समर्थन? इन्फ्लुएंसर ने किया खुलासा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें