गोपीचंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'विश्वम' की मेकिंग के जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की मेंकिग का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को ‘द जर्नी ऑफ विश्वम’ नाम दिया गया है, जिसमें गोपीचंद को जोरदार एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।
'विश्वम' का निर्देशन श्रीनू वैतला कर रहे हैं। इसमें गोपीचंद के साथ-साथ वीटीवी गणेश, प्रगति, वेनेला किशोर, शाकालाका शंकर, अजय घोष, नरेश और चम्मक चंद्रा भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का संगीत चैतन भारद्वाज ने तैयार किया है। इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और चित्रालयम स्टूडियो द्वारा किया गया है। वहीं, दोनेपुडी चक्रपाणि इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। बता दें कि 'भीमा' ने महज 11.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में गोपीचंद को 'विश्वम' से वापसी की उम्मीद होगी।
Salman Khan: गोविंदा की वजह से मिली थी सलमान खान को फिल्म 'जुड़वा', 'पार्टनर' को लेकर डेविड धवन का खुलासा