ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के बेटे पैक्स जोली-पिट हाल ही में, एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना 29 जुलाई को हुई थी। पैक्स बाइक पर सवार थे, जिसकी कार से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। इस हादसे के दौरान जो लोग मौके पर मौजूद थे, उन्हें ऐसा लगा कि पैक्स मर चुके हैं।