फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर की चार फिल्मों को नहीं मिले निर्माता, फिर खुद बना प्रोड्यूसर; इंडस्ट्री से समर्थन न मिलने से है निराश

Thu, 23 Oct 2025 07:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Actor Disappointed: तमिल के एक अभिनेता ने बताया है कि उन्हें उनकी चार फिल्मों के लिए कोई निर्माता नहीं मिला। उनकी नौ फिल्मों को रद्द कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस बनाया। 
विज्ञापन
एफआईआर: फैजल इब्राहिम रईस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक अभिनेता और फिल्म निर्माता ने इंडस्ट्री में लोगों के समर्थन की कमी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया है कि उन्हें उनकी चार फिल्मों के लिए निर्माता नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस बनाया। अपनी अपकमिंग फिल्म 'आर्यन' के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने बताया कि तमिल सिनेमा में अपने सहयोगियों से उनको क्यों शिकायत है?
विज्ञापन

चार फिल्मों के लिए नहीं मिले निर्माता
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वह विष्णु विशाल हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इंडस्ट्री में पहचान न मिलने की बात कर रहा था। मैं इससे खुश नहीं हूं। मैं अपने सभी प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिलाने के लिए एक-दो साल से काम कर रहा हूं।'
विष्णु विशाल ने 'वेलैनु वंधुत्ता वेल्लाईकरण', 'गट्टा कुश्ती' और 'एफआईआर: फैजल इब्राहिम रईस' जैसी फिल्मों के नाम लिए और बताया कि इन प्रोजेक्ट्स को शुरू करने के लिए उन्हें कितना संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा 'मेरी फिल्म 'गट्टा कुश्ती' के लिए छह निर्माताओं ने आखिरी समय में मना कर दिया था। 'वेलैनु वंधुत्ता वेल्लाईकरन' के लिए मैं चार निर्माताओं के पास गया और 'एफआईआर: फैजल इब्राहिम रईस' के लिए तीन निर्माता पीछे हट गए। 'रत्सासन' की सफलता के बाद मुझे जिन नौ फिल्मों का ऑफर दिया गया था, वे भी रद्द कर दी गईं।'

विष्णु विशाल - फोटो : एक्स
खुद का प्रोडक्शन हाउस बनाया
विष्णु विशाल ने कहा कि यही वजह है कि उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए निर्माता बनने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मैं बस यह कहना चाह रहा था कि एक व्यक्ति के तौर पर मेरे अंदर वह दर्द और उदासी है। इसीलिए मैंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। एक बार जब मैंने प्रोडक्शन का काम संभाल लिया, तो मुझे इस फिल्म को रिलीज करने और फिर से पर्दे पर लाने में बस एक साल लगा।'

यह खबर भी पढ़ें: एक्टिंग के अलावा इस पेशे में जाना चाहते थे अभिताभ! निर्देशक के कहने पर बदला प्लान; हनीफ जावेरी ने किया खुलासा
विज्ञापन

मुझे फोन नहीं करते कलाकार
उन्होंने आगे कहा 'मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मुझे किसी एक व्यक्ति से कोई शिकायत नहीं है। जब मेरी फिल्म रिलीज होती है और सफल होती है, तो मैंने देखा है कि जिन अभिनेताओं की मैं तारीफ करता हूं, उनमें से किसी ने भी मुझे व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए एक बार भी फोन नहीं किया। फिल्में सफल होने के बाद, वे मेरे निर्देशक को फोन तो करते हैं। वे अपनी अगली फिल्मों के लिए मेरे निर्देशकों के साथ मीटिंग तय करते हैं, लेकिन मुझे ऐसा कोई फोन नहीं आता। इस तरह की बातें मुझे परेशान करती हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें