फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी प्रोटेस्ट: 'आंदोलन तब तक जारी रहेगा...', विशाल ददलानी प्रदर्शन में शामिल, दिया बड़ा बयान; देखें वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 07:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Dadlani: मुंबई के मध्य में स्थित शिवाजी पार्क में शुक्रवार दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी भी शामिल हुए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सीजेपी के इस प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। सिंगर विशाल ददलानी ने भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनकर सीजेपी का समर्थन जताया है। 
विज्ञापन


यह इतना सुंदर दृश्य है
विशाल ददलानी ने इससे पहले ऑनलाइन भी इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था। अब आज मुंबई में सिंगर खुद भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विशाल ने कहा, 'यह इतना सुंदर दृश्य है। मुझे अभिजीत साथ दिल्ली में होने का मौका नहीं मिला, लेकिन यहां होने का मौका मिल रहा है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे दे।' विशाल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। 

पहले भी किया था सीजेपी का समर्थन
इससे पहले गुरुवार शाम विशाल ने एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी थी कि वे आज इस प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने सीजेपी का समर्थन किया था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़े बयान देते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। 
विज्ञापन


प्रोटेस्ट का हिस्सा बने विशाल
विज्ञापन

प्रदर्शन - फोटो : PTI
क्यों हो रहा है CJP का प्रदर्शन?
  • CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।
  • संगठन की मांगों में चुनाव आयोग में सुधार और मतदाता सूची से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर बदलाव भी शामिल हैं।
  • CJP की ओर से कहा गया है कि मुंबई से शुरू होने वाला यह प्रदर्शन आगे बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, पटना और रांची जैसे शहरों तक ले जाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- नसीरुद्दीन शाह: क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें