फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवन अरोड़ा: 'फर्जी 2' को लेकर बड़ा अपडेट, एक्टर ने किया खुलासा; जानें सीरीज में इस बार क्या होगा खास

Fri, 02 Oct 2026 07:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farzi 2: अभिनेता भुवन अरोड़ा ने 'फर्जी 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने सीरीज में वापसी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
फर्जी - फोटो : ट्विटर: @jc_writes_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर स्टारर 'फर्जी 2' सीरीज को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर भुवन अरोड़ा ने सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्टर के इस अपडेट के बाद सीरीज के नए सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।   
विज्ञापन


मैं 'फर्जी 2' को लेकर बहुत उत्साहित हूं
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू मेंं भुवन अरोड़ा ने 'फर्जी 2' को लेकर कहा कि वह इस सीरीज में वापस लौटने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया, 'मैं 'फर्जी 2' को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह पहले से बड़ा, बेहतर और शानदार है और इस बार पागलपन भी निश्चित तौर पर ज्यादा होगा। मैं खुद को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर काफी लकी महसूस करता हूं।'

हालांकि, भुवन अरोड़ा ने सीरीज से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'फर्जी' के बारे में विस्तार से बात करने का अभी एक और मौका आएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'फर्जी' में नजर आए थे ये सितारे
  • 'फर्जी' को राज और डीके ने बनाया है।
  • सीरीज में शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, केके मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
  • भुवन ने इसमें फिरोज का किरदार निभाया था, जो सनी यानी शाहिद कपूर का करीबी दोस्त और नकली नोटों के कारोबार में उसका साथी होता है।

ये भी पढ़ें- विजय वर्मा: 'क्राइम मास्टर गोगो...', एक्टर का अतरंगी लुक देख यूजर्स हैरान, वायरल हुईं तस्वीरें; जानें रिएक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें