फिल्म 'एक्शन रिप्ले' एक पीरियड फिल्म थी जिसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। वे कुछ अलग करना चाहते थे अपनी फिल्म के साथ इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार के लुक के साथ काफी प्रयोग भी किए थे।
बॉलीवुड में कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हाल अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'एक्शन रिप्ले' का हुआ था। निर्देशक विपुल शाह की एक महत्वकांक्षी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विपुल शाह ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
अक्षय कुमार फिल्म को लेकर थे चिंतित
फिल्म निर्माता विपुल शाह ने 'एक्शन रिप्ले' में पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम किया था। उन्होंने हाल ही में मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'देखिए सच कहूं तो इस फिल्म की रिलीज से पहले ही अक्षय को लग रहा था कि इस फिल्म में कुछ तो सही नहीं है, लेकिन मैंने अक्षय की बातों पर ध्यान नहीं दिया था। अगर मैं उनकी बात सुन लेता तो शायद फिल्म का अंजाम उतना बुरा नहीं होता।'
दर्शकों को नहीं पसंद आया था अक्षय का लुक
विपुल शाह अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'दर्शक अपने पसंदीदा हीरो को उस अंदाज में नहीं देखना पसंद करते हैं जिस अंदाज में मैंने अक्षय को दिखाया था। अक्षय एक गुड-लुकिंग स्टार हैं और मैंने उन्हें बहुत ही भद्दे तरीके से इस फिल्म में दिखाया था, दर्शकों को यह बात पसंद नहीं आई थी।'
अक्षय की सलाह पर ध्यान न देना महंगा
फिल्म 'एक्शन रिप्ले' एक पीरियड फिल्म थी जिसका निर्देशन विपुल शाह ने किया था। वे कुछ अलग करना चाहते थे अपनी फिल्म के साथ इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार के लुक के साथ काफी प्रयोग भी किए थे। विपुल इस विषय में बात करते हुए कहते हैं, 'एक तो सबसे पहले 'एक्शन रिप्ले' जो अक्षय का लूक था वही उस फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई। मुझे अक्षय ने कहा भी था विपुल अब आपका एक्सपेरिमेंट को थोड़ा एक्सट्रीम हो रहा है। ये सब नहीं करते हैं, लेकिन मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया था।'