फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' को बताया बदतमीज फिल्म, जूता चाटने वाले सीन के बारे में कहा यह

Tue, 16 Apr 2024 12:48 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीलेश मिश्रा को दिए एक साक्षात्कार में विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि 'एनिमल' जैसी फिल्में समाज को 10 साल पीछे ले जाने का काम करती है। 
विज्ञापन
विकास दिव्यकीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल जितनी फिल्में रिलीज हुई, उनमें से 'एनिमल' सबसे ज्यादा विवादों में रही थी। इस फिल्म की कई लोगों ने आलोचना की थी। आलोचना का यह सिलसिला अभी तक जारी है। मशहूर शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने इस फिल्म के बारे में अपनी राय रखते हुए इसे खराब फिल्म करार दिया है।

विज्ञापन


समाज को 10 साल पीछे ले जाती है 'एनिमल' जैसी फिल्म
नीलेश मिश्रा को दिए एक साक्षात्कार में विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि 'एनिमल' जैसी फिल्में समाज को 10 साल पीछे ले जाने का काम करती है। इस तरह की फिल्में नहीं बननी चाहिए। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो जानवर जैसा बर्ताव करता है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सामाजिक मूल्य होने चाहिए। क्या लोग केवल पैसे के लिए ही काम कर रहे हैं?

जूता चाटने वाले सीन को लेकर की आलोचना
विकास दिव्यकीर्ति ने फिल्म के एक सीन का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे यह फिल्म लोगों पर खराब असर डालने का काम कर सकती है। फिल्म में एक दृश्य आता है, जिसमें रणबीर कपूर का किरदार तृप्ति डिमरी द्वारा निभाए किरदार को जूता चाटने के लिए कहता है। ऐसा करके वह अपने प्रति उस महिला की वफादारी को साबित करवाना चाहता है। इस सीन का जिक्र करते हुए विकास ने कहा कि अगर सामंती मानसिकता के लड़के इस फिल्म को देखने के बाद अपनी प्रेमिका को जूता चाटने के लिए कह देंगे तब क्या होगा? उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते कहा कि यह दुखद बात है कि हम इतनी फुहड़ और बदतमीज फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन


Silence 2 Review: सस्पेंस सीक्वल के नाम पर जी5 का धोखा, ब्रांड मनोज बाजपेयी पर खरी नहीं उतरी ‘साइलेंस 2’
विज्ञापन


'12वीं फेल' में निभाया था अपना ही किरदार
विकास दिव्यकीर्ति यूट्यूब की दुनिया का जाना-माना चेहरा है। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। क्लासरुम के अलावा वे बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं। फिल्म '12वीं फेल' में उन्होंने अपना ही किरदार अदा किया था। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य किरदार निभाया था। 

Salman Khan Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें