फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: फिर से साथ नजर आए विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया, लव बर्ड्स का वायरल हुआ वीडियो

Wed, 23 Oct 2024 02:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के पावर कपल विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया जब भी बाहर निकलते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। पिछली रात दोनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस पार्टी में शामिल हुईं। तमन्ना और विजय शानदार दिवाली पार्टी लुक में नजर आए। पार्टी में शामिल होने के बाद, प्रेमी जोड़े को एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया। इन दिनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जहां भी जाते हैं लाइमलाइट लूट लेते हैं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के दौरान विजय और तमन्ना का लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों को बेहद खूबसूरत अंदाज में देखा गया, जब तमन्ना जश्न से बाहर निकलीं, तो विजय ने अपनी कथित प्रेमिका तमन्ना को अपने करीब रखा और उन्हें सुरक्षीत उनकी कार तक पहुंचाया।
विज्ञापन


तमन्ना का लुक
तमन्ना लाल रंग की सीक्विन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने गहरे रंग के ब्लाउज के साथ पहना था। इसके साथ तमन्ना ने हरे रंग का नेकलेस पहना था, जो उनको पूरी तरह से फेस्टिव लुक दे रहा था। इस बीच, विजय वर्मा हमेशा की तरह काले रंग के कढ़ाई वाले बंदगले के सूट में बेहद हैंडसम दिखाई दिए। दोनों ने इस दौरान मुस्कुराते हुए पैपराजी को जमकर पोज दिए।



मनीष की पार्टी में कई सितारे नजर आए
मनीष मल्होत्री की दिवाली पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय के अलावा कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी, रेखा, करण जौहर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, कृति सेनन जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन


तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कथित तौर पर दिसंबर 2022 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी, लेकिन तमन्ना ने आखिरकार जून 2023 में एक इंटरव्यू में विजय के साथ डेटिंग के बारे में खुलकर बात की थी। काम की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार निखिल आडवाणी की फिल्म 'वेदा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी स्पेशल अपीयरेंस थी। अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' में भी उन्होंने कैमियो किया था। तमन्ना अब अशोक तेजा द्वारा निर्देशित तेलुगु सुपरनैचुरल फिल्म 'ओडेला 2' में नजर आएंगी। वहीं विजय वर्मा को आखिरी बार 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' सीरीज में देखा गया था और उनकी 'सूर्या 43' पाइपलाइन में है।
विज्ञापन

I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें