फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर जारी हुआ नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर, हाथ में पकड़ी है तलवार

Thu, 09 May 2024 10:36 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालानो

सार

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का एलान कर दिया गया है। यह एक ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। वह जल्द ही निर्माता दिल राजू की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। विजय के जन्मदिन के खास दिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक कॉन्सेप्ट पोस्टर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन




अभी तय नहीं हुआ फिल्म का नाम
फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। नाम फाइनल होने तक इसे 'एसवीसी 59' से जाना जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।  इसका निर्देशन रवि किरण कोला करेंगे। रवि इससे पहले 'राजा वरु रानी गारू' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

बाकी कलाकारों का जल्द होगा एलान
'एसवीसी 59' का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत दिल राजू और शिरीष द्वारा किया जा रहा है। दिल राजू इससे पहले भी विजय के साथ काम कर चुके हैं। विजय देवरकोंडा के अलावा और कौन-कौन से कलाकार अभिनय करेंगे, इसके बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही इसका भी एलान कर दिया जाएगा। इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें