सोशल मीडिया पर विक्की कौशल ने किया कमेंट
कैटरीना कैफ ने ब्यूटी इंडस्ट्री में मशहूर नाम हुदा कट्टन के साथ मिलकर उनके ब्रांड के बारे में एक इंटरव्यू दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बातचीत पोस्ट करते हुए लिखा, "#कायमेटहुडा।" कैटरीना कैफ की इस पोस्ट पर विक्की कौशल ने कमेंट किया है। ‘कायमेटकौशल… कब?’ यानी कैटरीना विक्की कौशल के साथ कब काम करेंगी। इस पर फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
विक्की कौशल के इस कमेंट पर प्रशंसकों ने कई सारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कहा, 'हमें यह सहयोग देखना अच्छा लगेगा' जबकि दूसरे ने उन्हें 'क्यूटीज' कहा। एक उपयोगकर्ता ने कहा, 'अरे, आपकी टिप्पणी पढ़ने के बाद मैं बहुत शरमा गया'। एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, 'अगर ऐसा होता है तो इसका इंतजार कर रहा हूं'।
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
कैटरीना के साथ काम करने को लेकर बोले विक्की
विक्की कौशल से पत्नी कैटरीना के साथ फिल्म करने को लेकर प्रश्न पूछा गया था। इस दौरान विक्की ने कहा, 'हम भी ऐसी कहानी की तलाश में हैं, लेकिन हम ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते जो सिर्फ हमें साथ लेकर बनाई जाए। हमारी जोड़ी कहानी की मांग के हिसाब से होनी चाहिए, तभी मजा आएगा। हम इंतजार कर रहे हैं और हमें इसके लिए कोई जल्दी नहीं है'।
इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की कौशल
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अपनी फिल्मों 'छावा' और 'लव एंड वॉर' की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, कैटरीना कैफ, जिन्हें आखिरी बार मैरी क्रिसमस में देखा गया था, उनकी लाइनअप में रोड ट्रिप फिल्म जी ले जरा है।