फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Advance Booking: 'छावा' की एडवांस बुकिंग शुरू, निर्माताओं ने नए पोस्टर के साथ साझा किया अपडेट

Sun, 09 Feb 2025 11:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' की रिलीज को अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'छावा' को बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। फिल्म अपनी रिलीज से चंद कदम दूर है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office: नौ साल बाद बरसा प्यार, दो दिनों में तोड़ दिया अपना ही पुराना रिकॉर्ड

कब शुरू होगी फिल्म?
फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। मेकर्स ने आज फिल्म के पोस्टर साझा किए हैं। इसके साथ लिखा है, 'छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानी अब बड़े परदे पर बस पांच दिनों में। एडवांस बुकिंग वर्ल्डवाइड शुरू हो चुकी है'।
 

रश्मिका के अलावा ये सितारे आएंगे नजर
इसके अलावा मैडॉक के इंस्टाग्राम अकाउंट से रश्मिका मंदाना के भी फिल्म से नए पोस्टर रिलीज हुए हैं। रश्मिका इस फिल्म में येसुबाई के रोल में नजर आएंगी। उनके पोस्टर के साथ लिखा है, 'एक रानी, एक मां, एक शक्ति जो स्वराज्य के लिए हर अग्नि परीक्षा से गुजरी!' इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में हैं।
 
विज्ञापन

फैंस में दिखा उत्साह
फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है, जबकि यश राज फिल्म्स इसके अंतर्राष्ट्रीय वितरण का काम संभालेगी। फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं। विक्की ने फिल्म में मराठा राजा संभाजी का किरदार निभाया है। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है। लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है। मेकर्स द्वारा साझा किए पोस्ट पर यूजर्स की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आ रही है। उनका क्रेज देखते बन रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:
Prajakta Koli: बचपन में माता-पिता को तोड़नी पड़ी थी प्राजक्ता कोली की गुल्लक, साझा की ऐसा भावुक किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें