फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: परिवार संग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे पंकज त्रिपाठी, ट्रैफिक को लेकर कही ऐसी बात

Sun, 09 Feb 2025 10:50 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में भी बात की है। 
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। शनिवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे। इस कुंभ के माहौल को मिर्जापुर के कालीन भैया ने आध्यात्मिक बताया। उन्होंने इसके साथ ही प्रयागराज के ट्रैफिक को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात
मिर्जापुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने इसके बाद एएनआई से बात की। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद उन्होंने कहा, "यहां का माहौल बहुत आध्यात्मिक है। यह शानदार है। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मुझे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। भगवान ने हमें इस पवित्र स्थान पर जाने का मौका दिया।"

संगम में लगानी थी डुबकी
पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'हमें संगम में डुबकी लगाना था तो वो भी इच्छा पूरी हुई। हर हर महादेव परमात्मा ने ये मौका दिया है कि हम आकर डुबकी लगा लिए। मुझे वट वृक्ष देखना था वो देख आए। बाकी सुबह संगम पर डुबकी लगा लिए। रात को किले से एरियल व्यू भी देख लिए। अब हमें निकलने दीजिए दूर जाना है और ट्रैफिक बहुत है।'
 

नीना गुप्ता ने कुंभ को लेकर कही ये बात
पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिनेत्री नीना गुप्ता भी यहां पहुंची। उन्होंने कहा, "मैं सालों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनूठा अनुभव था। आखिरकार, आज मैंने डुबकी लगाई।" उन्होंने आगे कहा, "यहां का माहौल अद्भुत है। मैंने अपने जीवन में इससे बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी। मैं सरकार द्वारा इतने बड़े आयोजन के लिए किए गए आयोजन से प्रभावित हूं।"
विज्ञापन

कुंभ में पहुंचे ये बॉलीवुड अभिनेता
प्रयागराज में 144 वर्ष में एक बार होने वाला 45 दिवसीय महाकुंभ 2025, 13 जनवरी को शुरू हुआ। भारतीय फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने महाकुंभ मेले के दौरान अपनी प्रार्थनाएं की हैं। इस महापर्व में राजकुमार राव, पत्रलेखा, ईशा गुप्ता, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा और मिलिंद सोमन भी महाकुंभ पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें