ऐतिहासिक चरित्र की वजह से मिली कामयाबी
हाल ही में मिर्ची मराठी के साथ बातचीत में मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर ने फिल्म की कामयाबी पर टिप्पणी की है। फिल्म को लेकर उन्होंने एक अलग बात कही। उन्होंने कहा फिल्म की कामयाबी लीड रोल निभाने वाले अभिनेता के बजाए ऐतिहासिक चरित्र की वजह से थी।
Shubman Gill: जब शुभमन ने सारा को डेट करने की कबूली थी बात, अब बोले रिश्तों के लिए वक्त नहीं
दर्शक संभाजी महाराज का चरित्र देखने आए
मराठी में बात करते हुए महेश ने कहा 'विक्की कौशल बहुत अच्छे अभिनेता हैं। उनकी फिल्म छावा ने 800 करोड़ की कमाई की। लेकिन विक्की कौशल ये नहीं कह सकते कि लोग उन्हें देखने के लिए आए। अगर ऐसा होता तो लोग उनकी दूसरी फिल्में भी देखने आते। लोग संभाजी माहाराज का चरित्र देखने आए। उनकी पिछली फिल्मों ने इतना अच्छा नहीं किया।'
Vijay Deverakonda: साउथ के एक्टर विजय ने बताया किस तरह रुकेंगे पहलगाम जैसे हमले, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
फिल्म के बारे में
'छावा' फिल्म इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा हैं। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजयन ने किया था। छावा ने भारत में 600 करोड़ तो पूरी दुनिया में 807.6 करोड़ रुपये कमाए हैं।