ट्रोल करने वालों से पूछा यह सवाल
करणवीर मेहरा ने एकजुट रहने का संदेश देने वाली कविता सुनाई थी। मगर, कुछ लोगों को यह कविता पसंद नहीं आई। मूल रूप से यह कविता आशुतोष राणा ने लिखी है और करणवीर ने इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पर करण वीर को जमकर ट्रोल किया गया था। करण वीर ने अब एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर बात की है और ट्रोल करने वालों से पूछा है कि क्या आप नफरत की चेन को तोड़ना चाहेंग?
करण वीर ने कविता पर दी सफाई
करण वीर मेहरा ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर ) से पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा नहीं कर देगी, आखिरी शख्स के पास तब भी एक आंख होगी और हम सभी जानते हैं कि वह आखिरी व्यक्ति कौन हो सकता है? लेकिन असली सवाल यह है कि क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? कविता का यही मतलब था'।