इन दिनों रजनीकांत अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म वेट्टैयन को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। वेट्टैयन में रजनीकांत के अलावा राणा दग्गुबाती, अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन उससे पहले रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
ओटीटी पर जल्द उपलब्ध होगी लाल सलाम
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने फिल्म लाल सलाम का निर्देशिन किया है। लाल सलाम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए 'लाल सलाम' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही उपलब्ध होगी। सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो 9 फरवरी 2024 में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'लाल सलाम' के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए हैं। डिजिटल रिलीज की तारीख के बारे में कोई तय तारीख अभी सामने नहीं आई है।
लाला सलाम को लेकर ऐश्वर्या ने कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या रजनीकांत ने ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "फिल्म का एक्सटेंडेड डायरेक्टर कट जल्द ही ओटीटी पर उपलब्ध होगा। यह थिएट्रिकल वर्जन से बिल्कुल अलग होगा। हमने फिल्म के कुछ खोए हुए फुटेज को अभी हासिल किए है, यह फिल्म का अनकट वजर्न होगा।" आगे ऐश्वर्या ने कहा, "मैं इस बात पर खास ध्यान दे रही हूं कि इसका विस्तारित कट उसी तरह होना चाहिए जिस तरह से फिल्म लिखी गई थी।" मीडिया रिपोरर्ट्स के अनुसार, लाल सलाम की ओटीटी रिलीज निश्चित रूप से रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लाल सलाम में विष्णु विशाल, विक्रांत और धन्या बालकृष्ण ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बीच रैंप पर ब्राइडल लुक में नजर आईं हिना खान, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया