फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: आखिर किस वजह से रातों को जागती हैं जीनत अमान? खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जीनत अमान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बड़ी बेबाकी से अपनी जिंदगी को जीती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसी कौन सी चीज है जिसकी वजह से उन्हें रातों को नींद नहीं आती है। इस सवाल के जवाब में जीनत ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे पेपर वर्क्स के बारे में सोच कर काफी परेशानी होती है।'
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। वे सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत शब्दों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाया। 

पेपर वर्क से लगता है डर 
जीनत अमान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बड़ी बेबाकी से अपनी जिंदगी को जीती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि वह ऐसी कौन सी चीज है जिसकी वजह से उन्हें रातों को नींद नहीं आती है। इस सवाल के जवाब में जीनत ने कहा, 'सच कहूं तो मुझे पेपर वर्क्स के बारे में सोच कर काफी परेशानी होती है। मैं चाहती हूं कि मेरे पास मेरा जो कुछ भी है वह मेरे बाद बड़ी आसानी से मेरे बच्चों के बीच में बांट दिया जाए। वे किसी भी चीज के लिए परेशान न हों।'

SAG Awards 2024: स्क्रीन गिल्ड अवॉर्ड्स 2024 में 'ओपेनहाइमर' का धमाल, टीवी कैटेगरी में 'द बियर'-'बीफ' की धूम

विज्ञापन

 दोस्तों को देखा है संघर्ष करते हुए 

अभिनेत्री जीनत अमान अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मेरे पास बहुत संपत्ति तो नहीं है, लेकिन जो भी है वह मेरे बच्चे आपस में प्यार से बांट ले मैं यही चाहती हूं। मैंने देखा है मेरे दोस्तों को पैतृक संपत्ति के लिए संघर्ष करते हुए। मैं अपनी जिंदगी में ही सारे कागजी करवाई निपटा देना चाहती हूं।'
विज्ञापन


Madhoo: 'फूल और कांटे' की रिलीज पर मधु ने खुद को कर लिया था दोस्त के घर कैद, अजय देवगन से भी रहती थीं दूर

बेटों से नहीं किया कभी पर्दा 
जीनत अमान बॉलीवुड में अपने आजाद ख्याल के लिए मशहूर हैं। जीनत ने कई मौकों पर कहा है की वे अपने बेटों से कोई भी बात नहीं छिपाती हैं। वे हर विषय पर उनसे खुलकर बात करती हैं। जीनत अपने दोनों बेटों से बेहद प्यार करती हैं और वे नहीं चाहती हैं कि जब वे दुनिया से जाएं तो उनके बच्चे उनकी संपत्ति के लिए आपस में झगड़े। जीनत ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, 'देखिए मुझे जीवन में किसी ने आगाह नहीं किया था कि आपको कितने सारे पेपर वर्क करने पड़ेंगे, लेकिन मैं आपको समय रहते बता दे रहीं हूं जिंदगी में आपको बहुत सारी कागजी कार्रवाइयों से गुजरना पड़ेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें