ये सितारे आएंगे नजर
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को निर्माता गौरव वर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह उनके अवनिका फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म है। वीर पहाड़िया इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
वीर पहाड़िया ने शेयर किया पोस्टर
वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का पोस्ट साझा किया है। इसमें किसी स्टारकास्ट की तस्वीर नहीं है, बल्कि पोस्टर पर सिर्फ फिल्म का नाम लिखा है। पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ' न नंबर मिले, न जॉब, न ही प्यार...बस टूट हुए दिल और अच्छे दोस्त लेकर आ रहे हैं 'प्रेम कीटाणु'।
कब होगी रिलीज?
यह फिल्म इस साल गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की टक्कर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' से होगी। 'प्रेम कीटाणु' के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की को 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'एस्पिरेंट्स' जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है।