फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह के जबरा फैन को सिक्योरिटी ने स्टेज से धक्का देकर उतारा; बाद में पावर स्टार ने गले लगाकर खिंचवाई फोटो

Wed, 12 Aug 2026 03:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने जबरा फैन को गले लगाते दिख रहे हैं। मगर, उससे पहले उनके सिक्योरिटी स्टाफ ने शख्स के साथ बदसलूकी की थी।
विज्ञापन
पवन सिंह के फैन को सिक्योरिटी ने स्टेज से धक्का दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर स्टार पवन सिंह के फैंस की कमी नहीं है। लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। साथ में तस्वीरें लेना चाहते हैं। हालांकि, कई बार सुरक्षा कारणों से फैंस को यह मौका नहीं मिल पाता है। मगर, एक जबरा फैन की दिली ख्वाहिश खुद पवन सिंह ने पूरी की। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पवन सिंह के फैन को सिक्योरिटी ने धकेला
पवन सिंह बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए थे। यह दरअसल, कांवड़ महोत्सव से जुड़ा कार्यक्रम था, जहां पवन सिंह ने कई भजन गाकर परफॉर्मेंस दी। इसी दौरान पवन सिंह का एक कांवड़िया प्रशंसक कथित तौर पर बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर चढ़ आया। पवन सिंह के सुरक्षा स्टाफ ने जबरा फैन को स्टेज से धक्का देकर नीचे उतार दिया। मगर, फिर पवन सिंह बीच में आए।

पवन सिंह बोले- 'बाबू...'
स्टेज से धक्का देकर उतारे गए फैन पर जैसे ही पवन सिंह की नजर पड़ी, उन्होंने तुरंत उसे पुकारा। एक्टर ने कहा, 'बाबू इधर आओ'। सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद पवन सिंह ने फैन को स्टेज पर बुलाया, गले से लगाया और फिर साथ में तस्वीर क्लिक कराई। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
 
विज्ञापन

गनु के पापा - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स बोले- 'बड़ा है पावर स्टार का दिल'
वीडियो पर नेटिजंस के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'पवन सिंह ने अपने फैन का दिन बना दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसीलिए तो कहते हैं कि पवन सिंह का दिल बहुत बड़ा है'। वहीं, कुछ यूजर्स सिक्योरिटी स्टाफ के व्यवहार पर सवाल कर रहे हैं। पवन सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनका गाना 'गनु के पापा' रिलीज हुआ है। नाम से ही साफ है कि यह भोजपुरी गाना है। इसके अलावा वे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी नजर आ रहे  हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें