जॉन अब्राहम अपनी नई फिल्म वेदा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में शरवरी और अभिषेक बनर्जी ने भी काम किया है। जॉन के प्रशंसकों को उम्मीद है कि 'पठान' की तरह उनकी यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। हाल ही में, जॉन ने पठान फिल्म में काम करने को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है।