फिल्म 'वीसी 571' एक एक्शन-वॉर ड्रामा है। इस फिल्म में प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शूरवीरों की गाथा को दर्शाया गया है। प्रथम विश्व युद्ध में वीरतापूर्ण प्रदर्शन के बाद ही भारतीय सेना की ढ़वाल राइफल्स को रॉयल गढ़वाल राइफलस् की उपाधि से सम्मानित किया। इस युद्ध के बाद से ही अंग्रेजों ने गोरखा और पहाड़ी (गढ़वाल ) सैनिकों को मार्शल स्तर के सैनिक का सम्मान देना भी शुरू किया।
निर्देशक अविनाश ध्यानी फिल्म 'वीसी 571' पहले भी भारत चीन के युद्ध पर आधारित एक फिल्म बना चुके। इस फिल्म का नाम है, ’72 ऑवर्स: मार्टियर हू नेवर डाइड’ इस फिल्म में अविनाश ने मुख्य नायक की भूमिका भी निभाई थी। अब फिल्म 'वीसी 571' में भी अविनाश निर्देशक और मुख्य अभिनेता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म और इसमें अपने किरदार के बारे में अविनाश कहते हैं, “फिल्म 'वीसी 571' हम गढ़वाल राइफल्स के एक प्रतिष्ठित सैनिक वीसी राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी के जीवन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यह फिल्म प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है और यह उनकी कहानियों को सामने लाने का मेरा प्रयास है।"
फिल्म 'वीसी 571' में गब्बर सिंह नेगी की पत्नी सतूरी देवी का किरदार आरती शाह निभा रही हैं। अंग्रेजों द्वारा राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी को दिए गए विक्टोरिया सम्मान को सतूरी देवी ने जिंदगी भर संभाल कर रखा। गब्बर सिंह नेगी और सतूरी देवी के सम्मान में गढ़वाल में एक मेला भी आयोजित किया जाता रहा है। अविनाश और आरती के साथ फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, रश्मि नौटियाल, राहुल मिश्रा, मनीष कुमार, मनोज कुमार सिंह, रेजा खान, अभिषेक मेंडोला, अमित ड़िमरी, जीत मैला, गुरुंग दीपक रावत और शुभम सेमवाल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।