फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370 Teaser: आर्टिकल 370 का टीजर रिलीज, खुफिया अधिकारी बनकर घाटी में पनपे आतंकवाद का खात्मा करेंगी यामी

Sat, 20 Jan 2024 10:11 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म का टीजर जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। आदित्य ने इससे पहले 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया था। 
विज्ञापन
आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में यामी एक खुफिया अधिकारी की भूमिका में हैं, जो घाटी से धारा 370 के विशेष विशेष दर्जा हटाने की कहानी पर आधारित है। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसमें यामी घाटी में पनपे आतंकवाद को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया, जिसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। 
विज्ञापन

आर्टिकल 370 का टीजर
टीजर में यामी एक तेज तर्रार ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो टीजर की शुरुआत में कहती है कि कश्मीर में आतंकवाद एक धंधा है, जो  आजादी की मांग करने वाले लोगों के लिए भ्रष्ट राजनेताओं द्वारा चलाया जा रहा है। ये भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता अपनी जेब गरम करने में लगे हुए हैं। इसके बाद टीजर में जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस लेने का एलान होता है और इसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया जाता है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dharmendra: धर्मेंद्र को इस वजह से मिली थी 1968 की हिट फिल्म 'आंखें', प्रेम सागर ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन

यामी को खुफिया एजेंट की भूमिका में देखने के लिए फैंस उत्सुक
फिल्म का टीजर जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। आदित्य ने इससे पहले 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया था। बदलापुर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, बाला, ए थर्सडे और चोर निकल के भागा जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने वाली यामी को फैंस खुफिया एजेंट की भूमिका देखने के लिए उत्सुक हैं।   
Vivek Agnihotri: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे विवेक अग्निहोत्री, दुख व्यक्त करते हुए कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें