उर्मिला मातोंडकर की फिटनेस का राज
- फोटो : https://www.instagram.com/urmilamatondkarofficial/
ओटीटी पर काम करना चाहती हैं उर्मिला
उर्मिला ने यह भी बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा 'अब सेट पर वापस जाने और फिर से धमाल मचाने का समय आ गया है।' उर्मिला ने बताया कि वह किस तरह के रोल करना चाहती हैं, 'मैं ऐसे रोल ढूंढ रही हूं जो मैंने पहले नहीं किए हैं, खासकर ओटीटी पर। क्योंकि ओटीटी पर बहुत कुछ हो रहा है, जिसने अलग-अलग तरह की शैलियों, किरदारों और भावनाओं के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं।'
उर्मिला मातोंडकर का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, 51 साल की एक्ट्रेस उर्मिला को आखिरी बार 2022 में डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स में जज के तौर पर देखा गया था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।